भारतीय प्रबंधन संस्थान विशाखापत्तनम द्वारा दान उत्सव मनाया गया
8 फ़रवरी 2026
भारतीय प्रबंध संस्थान विशाखपट्टणम में ‘दान उत्सव’ का आयोजन किया गया। यह वार्षिक दान-पर्व संस्थान के सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकोष्ठ ‘वात्सल्य’ द्वारा संपन्न किया गया।
पूर्व-आयोजन गतिविधियों के अंतर्गत परिसर में एक माह तक संग्रह-अभियान संचालित किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को वस्त्र तथा अन्य आवश्यक सामग्रियाँ दान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त ‘हर्ष-पात्र’ नामक पहल प्रारंभ की गई, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने आवश्यकता-मंद बच्चों के लिए कॉपियाँ, चॉकलेट, नमकीन, लेखनी (कलम), पेंसिल तथा अन्य लेखन-सामग्री का दान किया। इस पहल को परिसर-समुदाय से अत्यंत उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ।
संग्रहित सामग्रियों का वितरण अल्लुरी सीतारामा राजू जिला के उधापुटु, मंगाबंधा तथा आंध्रा वनवासी कल्याण आसरम मतम में निवासरत जनजातीय समुदायों के मध्य किया गया। दल ने 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए संचालित एक छात्रावास का भी भ्रमण किया, जहाँ सामग्रियाँ वितरित की गईं तथा बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया गया।
यह अभियान वाईजाग समर्थको के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके सहयोग से संपूर्ण पहल का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सका।
‘दान उत्सव’ तथा ‘हर्ष-पात्र’ पहल की सफलता ‘वात्सल्य’ के इस आदर्श को साकार करती है — “दान द्वारा उन्नति और संवेदना के साथ जीवन।”


