

परिचय
डॉ. बी. आर. अंबेडकर चेयर की स्थापना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, विशाखापत्तनम के अर्थशास्त्र एवं सामाजिक विज्ञान क्षेत्र में की गई है। इस चेयर ने फरवरी 2024 में प्रथम चेयर प्रोफेसर की नियुक्ति के साथ अपने कार्यों की शुरुआत की।
उद्देश्य:
- डॉ. बी. आर. अंबेडकर के विचारों का मूल्यांकन, समझ, प्रसार एवं क्रियान्वयन करने हेतु अनुसंधान को समृद्ध एवं उन्नत करने वाला एक उन्नत शिक्षण केंद्र प्रदान करना
- अर्थशास्त्र एवं सामाजिक विज्ञान में ज्ञान का विस्तार करना
- भारत के भूतपूर्व एवं वर्तमान वंचित समाजों पर उन्नत प्रशिक्षण एवं अनुसंधान करना
- शोधपरक एवं अकादमिक लेखों का प्रकाशन करना
- डॉ. अंबेडकर के न्याय एवं सशक्तिकरण के विचारों को व्यावहारिक प्रस्तावों एवं नीति उपकरणों में रूपांतरित करने हेतु कार्यप्रणालियों का विकास करना
उपरोक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु यह चेयर अनुसंधान, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, सम्मेलनों एवं क्षेत्रीय कार्यों का संचालन करेगी।
चेयर प्रोफेसर के बारे में:



